04 फरवरी 2021 के महत्वपूर्ण समाचार
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चौरी- चौरा शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया गया - 04 फरवरी 1922 में घटित चौरी-चौरा घटना को इस वर्ष 2021 में 100 साल पूरे हो गए हैं, इस अवसर पर आज 04 फरवरी को गोरखपुर, उत्तरप्रदेश में शताब्दी समारोह का Virtually उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया गया, प्रधानमंत्री ने चौरी- चौरा घटना को स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण घटना बताया ।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एयरो इंडिया प्रदर्शनी 2021 को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया - बेंगलुरु के येलहंका एयरपोर्ट में शुरू हुए एयरो इंडिया प्रदर्शनी को प्रधानमंत्री ने देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में मददगार बताया है, और साथ ही उन्होंने एयरो इंडिया प्रदर्शनी को सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण एवं अद्भुत मंच बताया है , इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने भारत की रक्षा और एयरो स्पेस की सराहना करते हुए अविश्वसनीय और असीम क्षमता वाला बताया है ।
भारत सबसे तेज़ 40 लाख कोविड- 19 वैक्सीनेशन का आँकड़ा छूने वाला दुनिया का पहला देश बना - बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि भारत केवल 18 दिन में 40 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाने में सक्षम रहा, ऐसा करने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया है,
भारत को वर्ष 2014 - 2020 के दौरान एफडीआई(FDI) से 358.30 बिलियन डॉलर प्राप्त हुए - सोम प्रकाश( वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री) द्वारा लोकसभा में बताया गया कि भारत ने बीते 6 वर्षों (2014-20) में 358.30 बिलियन डॉलर FDI ( foreign Direct Investment) के रूप में प्राप्त किया है, साथ ही वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सोम प्रकाश ने देश में Ease of doing busines व FDI को बढ़ावा देने में अंतराष्ट्रीय सहयोग के लिए इन्वेस्टमेंट व आउटरीच एक्टिविटी की बात भी लोकसभा में कही ।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें