दिल चाहे कोई अपना हो
जागती एक तमन्ना मन में
खूब मचलती और मदमाती।
जिंदगी के हसीन लम्हों में,
हमें रोज़ रुलाती।
दिल चाहे कोई अपना हो,
सुख - दुख में साथ हो,
अथाह प्रेममयी गाथा में,
उसका ही सर्वस्व हो।
दिन हो या रात
दिल के सदा पास हो,
सपनो के मधुर संगीत में
उसका ही वास हो।
प्रभु का वरदान हो,
जीवन की प्रेरणा हो,
प्रेममयी जीवन में
हर्ष का भण्डार हो।
नव वर्ष सौगात हो,
बसंत की कली हो,
जगमगाती रौशनी हो,
रंगों की बहार हो।
ऐसा मेरा कोई साथी हो,
पल - पल की मुस्कान हो,
दर्द भी सुहाना हो,
दिल के सदैव पास हो ।♥️
Also read-Knowledgewani.blogspot.com

Amazing😍👍
जवाब देंहटाएंSukriya🙏
हटाएंइस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
हटाएंJabardast bhula👌👌
जवाब देंहटाएं🙏🙏🙏♥️
जवाब देंहटाएं