Current Affairs Today ( 05 फरवरी 2021 के महत्वपूर्ण दैनिक समसामयिकी)

 


Q- हाल ही में किसे मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?

अजय सिंह

आशीष कुमार

अभिमन्यु सिन्हा

हेमंत कुमार

भारतीय मुक्केबाज़ी संघ का अध्यक्ष अजय सिंह को चुना गया है ।।  

     ▪️ सन 2020 में भारतीय मुक्केबाज़ मैरी कॉम  (मणिपुर)  को पद्मविभूषण पुरुष्कार दिया            गया ।

     ▪️ भारतीय मुक्केबाज़ मैरी कॉम ने मुक्केबाज़ी में 6              बार वर्ल्ड   चैंपियनशिप का ख़िताब अपने नाम              किया है ।       

     ▪️ Unbreakable मेरी कॉम की ऑटोबायोग्राफी             (Autobiography) है

      ▪️ 2021में वर्ल्ड मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप                          सर्बिया(Serbia)   में   होगी ।

Q- हाल ही में गृह मंत्रालय ने आपात स्थिति के दौरान महिला यात्रियों की रक्षा के लिए किस एप्लीकेशन की शुरुआत की?

अपना पुलिस स्टेशन 

लोकेट नियरेस्ट पुलिस स्टेशन

पिक पुलिस स्टेशन 

इनमें से कोई नहीं ।

हाल ही में गृह मंत्रालय के अंतर्गत संस्था NCRB( National Crime record Bureau ) ने साइबर इंडिया 2020-21 हैकथोन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें NCRB ने Locate nearest police station नाम से एक मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत की , इस एप्लीकेशन का उद्देश्य आपात स्थिति में महिलाओं व यात्रियों की रक्षा करना है, इस एप्लीकेशन के माध्यम से आपको आपके सबसे नजदीक के पुलिस स्टेशन के बारे में पता रहेगा ,जहां आप आपात स्थिति में जाकर शरण ले सकते हैं ।

  ▪️NCRB की स्थापना 1986 में हुई ।

  ▪️NCRB के वर्तमान अध्यक्ष रामपाल पँवार हैं

  ▪️2020 में सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन  NongpokSekmai,         मणिपुर घोषित किया गया ,वहीं 2019 में अंडमान-               निकोबार  के पुलिस थाने एवर्डीन को देश का सर्वश्रेठ           पुलिस स्टेशन   का दर्जा दिया गया था ।

Q- हाल ही देश के  किस स्थान में पहले ऐम्प्युटी ( दुर्घटना में अपंग हुए लोगों के लिए) क्लीनिक का सुभारम्भ किया गया?  

एम्स. दिल्ली

एम्स. जोधपुर

पीजीआई. चंडीगढ़

इनमें से कोई नहीं

हाल ही में केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में स्थित पीजीआई हॉस्पिटल द्वारा देश का पहला amputee क्लीनिक खोला गया है, जिसका उधेश्य दुर्घटना में अपंग हुए किसी भी व्यक्ति का मुफ्त इलाज किया जायेगा और दुर्घटना में यदि शरीर का कोई अंग चला गया है तो कृत्रिम अंग लगाने की सुविधा भी मुहैया करायी जायेगी।

Q- हाल ही में किसे  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) का कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया गया?

A.P.Maheshwari

Praveen Sinha

Rakesh Asthana

Alok Verma

ऋषि कुमार शुक्ला का कार्यकाल पूरा होने के पश्चात प्रवीण सिन्हा जी को सीबीआई का कार्यवाहक निदेशक चुना गया है, सीबीआई के निदेशक की नियुक्ति प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष का नेता, और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तीनो की संयुक्त समिति द्वारा की जाती है ।

   ▪️ 1946 में सीबीआई को विशेष पुलिस बल के नाम से              स्थापित किया गया था, जिसे दिल्ली विशेष पुलिस                स्थापना अधिनियम 1946 द्वारा शक्ति प्रदान की गयी            थी ।

   ▪️1963 में विशेष पुलिस बल का नाम बदलकर , केंद्रीय          अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) दिया गया गया ।

   ▪️सीबीआई के पहले अध्यक्ष डी.पी. कोहली बनाये गए           थे।

Q- हाल ही में BCCI ने 87 साल बाद किस घरेलु टूर्नामेंट के आयोजन को रद्द कर दिया है?

सैयद मुस्ताख अली ट्रॉफी

रणजी ट्रॉफी

विजय हजारे ट्रॉफी

देवधर ट्रॉफी

BCCI के अध्यक्ष सौरभ गाँगुली ने 87 साल बाद रणजी ट्रॉफी को रद्द करने की घोषणा की है, अतः इस साल रणजी ट्रॉफी का आयोजन नही किया जायेगा ।

▪️रणजी टॉफी को शुरुआत 1934 में हुई थी ,जिसमें पहला       मैच मद्रास और मैसूर के बीच खेला गया था ।

▪️मुम्बई ने सर्वाधिक 41 बार रणजी ट्रॉफी का                         ख़िताब  अपने नाम किया है ।

▪️2019-20 रणजी ट्रॉफी का विजेता जयदेव उनादकट की       कप्तानी में सौराष्ट्र रहा जिसमें सौराष्ट्र ने विधर्व को हराया       था ।

▪️रणजी में सर्वाधिक विकेट - राजेंद्र गोयल( हाल ही में             निधन)

▪️सर्वाधिक रन- वसीम जाफर ( 12000 से अधिक रन)           वर्तमान में ये उत्तराखंड टीम के कोच हैं

▪️BCCI के अध्यक्ष - सौरभ गाँगुली

▪️BCCI के उपाध्यक्ष- राजीव शुक्ला

▪️ BCCI मुख्यालय - मुम्बई

Q- हाल ही में पॉल क्रुटजन का निधन हो गया, इन्हें किस अवधारणा के लिए जाना जाता है?

मायोसीन(Miocene)

होलोसीन(Holocene)

एंथ्रोपोसीन( enthropocene)

इनमे से कोई नहीं ।

एंथ्रोपोसीन की अवधारणा की के प्रतिपादक पॉल कृटजन का निधन हो गया, इन्होंने सन 2000 में इस अवधारणा का प्रतिपादन करते हुए कहा कि मानवजाति का पृथ्वी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है और जलवायु प्रभावित हुई है ।

▪️ 1995 में इन्हें रसायन शास्त्र के लिए नोबेल पुरुस्कार            दिया गया ।

▪️ इन्होंने बताया कि ओजोन परत के क्षरण में नाइट्रोजन           ऑक्साइड का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है ।

▪️ओजोन परत समताप मंडल में पाई जाती है और इसके             क्षरण का कारण क्लोरोफ्लोरोकार्बन(CFC) गैस है ।

▪️16 सितंबर 1986 में ओजोन परत का संरक्षण व इसके         क्षरण को रोकने के लिए कनाडा में मोंट्रियल प्रोटोकॉल           हुआ ।

▪️ हर वर्ष 16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता       है ।

NOBEL PRIZE -


▪️सबसे युवा जिसे नोबेल पुरस्कार दिया गया - मलाला             यूसुफजई ( Education activist)

▪️सबसे बुजुर्ग जिसे नोबेल दिया गया - गुड एनफ ( 97  वर्ष)

▪️भारत में सबसे पहले नोबेल मिला -  रविंद्रनाथ टैगोर(           1913 में साहित्य के क्षेत्र में गीतांजलि पुस्तक के लिए            नोबेल दिया गया)

▪️पहली महिला जिसे नोबल दिया गया- हेनरी डुनेन्ट                (1901 में इन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया,              इन्होंने  रेडक्रॉस सोसाइटी संस्था की स्थापना की और हर वर्ष 8 मई को रेडक्रोस डे मनाया जाता है)

Q- हाल ही में भारत की सबसे कम उम्र की महिला पायलट कौन बनी?

आइशा अजीज

जोया अग्रवाल

आकांक्षा सोनेवाल

शिवांगी महाजन

जम्मू- कश्मीर की आयशा अजीज़ हाल ही में भारत की सबसे कम उम्र की महिला पायलट बनी, इन्होंने ये उपलब्धि केवल 25 वर्ष में हासिल की है, सन 2018 में राष्ट्रपति द्वारा आइशा अजीज को  फर्स्ट लेडी अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था ।

Q- हाल ही में किस देश में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ ?

भारत

इंडोनेशिया

फिलीपीन्स

म्यांमार

फिलीपीन्स की राजधानी मनिला में हाल ही में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ जिसमें कुछ लोगों की जान भी चली गयी है।

▪️अमोनिया गैस एक रंगहीन गैस है जो हवा से भी हल्की होती है

▪️इस गैस का उपयोग शीतलन के लिए किया जाता है ।

▪️अमोनिया गैस का सर्वाधिक उपयोग यूरिया निर्माण में किया जाता है 

▪️यूरिया (Nh2CONH2) विश्व का पहला कार्बनिक पदार्थ है ।

Q- विश्व कैंसर दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है?

02 फरवरी

03 फरवरी

04 फरवरी

01 फरवरी

4 फरवरी को हर साल विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है, कैंसर दिवस की शुरुआत  सन 2000 से हुई जिसका उदेश्य कैंसर से लड़ने के लिए जागरूकता फैलाना है इस वर्ष के लिए कैंसर दिवस की थीम I am and I Will रखी गयी है ।

▪️ केंसर के अध्ययन को oncology कहा जाता है

▪️ सामान्य कैंसर उपचार में रेडियो संस्थानिक कोबाल्ट- 60 का उपयोग किया जाता है ।

Q-  ही में लोकतंत्र सूचकांक जारी हुआ है, इस सूचकांक में भारत को किस स्थान पर रखा गया है?

51वें

52वें

53वें

27वें

Economic intelligence Unit (London) द्वारा 167 देशों पर जारी किये गए Democracy Index में भारत को 53 वें स्थान पर रखा गया है ,जिसमें भारत पिछली बार की रैंकिंग से 2 पायदान नीचे गिरा है पिछली बार जब लोकतंत्र सूचकांक जारी किया गया था तो भारत 51 वें स्थान पर था , जबकि 2014 में भारत इस सूचकांक में 27 वें स्थान पर था । इस इंडेक्स के द्वारा भारत की लोकतंत्र सूचकांक में लगातार ख़राब प्रदर्शन के निम्नवत दो कारण बताए गए हैं -

▪️ धर्मनिरपेक्षता प्रभावित होने ( भारत में कुछ धर्मों को अधिक महत्व देना।

▪️ नागरिकों की स्वतंत्रता का हनन

डेमोक्रेसी इंडेक्स 2021 में प्रथम स्थान पर नॉर्वे जबकि अंतिम स्थान (167) पर उत्तरी कोरिया को रखा गया है ।


   ~CURRENT AFFAIRS & GK~


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास के 120 अति महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

भारतीय संविधान के 20 अनुच्छेद , जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते है ।

म्यांमार में लागू सैन्य शासन, क्या होगा भारत पर इसका असर ? जानें सब कुछ इस आर्टिकल में ।